फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर दौड़ में आर्यन, नरगिस विजेता

विज्ञापन
-कैराना में एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दौड लगाते खिलाडी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
200 मीटर दौड़ में आर्यन, नरगिस विजेता
विज्ञापन

कैराना। शामली रोड स्थित भास्कर इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में मंगलवार को बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से एक दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया। प्रतियोगिता का उद्घाटन खंड शिक्षा अधिकारी सचिन रानी ने फीता काटकर किया गया। 50 और 100 मीटर दौड़ में जाकिर जहांनपुरा व रुचि किशोरपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर की दौड़ में रामड़ा निवासी आर्यन व बसेड़ा निवासी नरगिस ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर में बसेड़ा निवासी जुबेर व जगनपुर निवासी नैनसी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका कबड्डी में प्राथमिक विद्यालय मलकपुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। खेलों में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन एआरपी इकबाल अहमद, गजानन, विनोद कुमार, एसआरजी सचिन कुमार और खेल अनुदेशकों ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें