फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: मिल मालिक के पुतले की राख का किसानों ने किया नाले में विसर्जन

Wed, 01 Nov 2023 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। संपूर्ण गन्ना भुगतान नहीं करने पर किसानों ने शामली मिल के मालिक का पुतला फूंकने के बाद मंगलवार को राख का शहर के बीचोबीच सिंचाई विभाग के नाले में विसर्जन किया गया। शामली चीनी मिल में किसानों का 72वें दिन बेमियादी धरना जारी रहा।
विज्ञापन

तीन दिन पहले शामली मिल में धरनारत किसानों ने शामली मिल के प्रबंध निदेशक राहुल लाल का पुतला फूंका था। मंगलवार को धरना संयोजक संजीव लिलौन के नेतृत्व में किसानों ने मिल मालिक के पुतले की राख का नाले में विसर्जन किया। इस मौके पर मौके पर संजीव लिलौन, जयवीर सिंह, श्याेराम, अंकित पंवार,इकबाल पंवार, वीरपाल मलिक, बबलू, बिल्लू, सुभाष, धर्मेद्र, इंद्रपाल आचार्य, प्रभात मलिक मौजूद रहे। अध्यक्षता इलम चंद ने की।

मुजफ्फरनगर डीसीओ को शामली का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा
शामली। अमरोहा के गबन कांड में निलंबित किए गए जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह को लखनऊ में संबद्ध किया गया है। मुजफ्फरनगर के जिला गन्ना अधिकारी संजय सिंह सिसौदिया को शामली जिला गन्नाधिकारी को अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। सिसौदिया ने शामली में जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचकर कार्यभार ग्रहण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें