फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शेष आरोपियों की हो गिरफ्तारी, छात्राओं को मिले सुरक्षा

Sat, 16 Dec 2017 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
गांव श्यामगढ़ी में गमजदा मृतक छात्रा के परिजन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला में कश्यप समाज के लोगों ने पंचायत कर छात्रा सोनी हत्याकांड के खुलासा में प्रेम प्रसंग की कहानी बताए जाने का विरोध किया। वहीं, हत्याकांड में अज्ञात तीन आरोपियों को गिरफ्तार कराने तथा कॉलेज जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
गांव गढ़ीश्याम निवासी छात्रा सोनी की हत्या का पुलिस ने बृहस्पतिवार को खुलासा करते हुए आरोपी अमरपाल को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने खुलासा किया था कि आरोपी अमरपाल और छात्रा के बीच प्रेम प्रसंग था। इस खुलासे पर पहले दिन से ही परिवार के लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। इसी सिलसिले में शनिवार को गांव गंगेरू में कश्यप समाज की पंचायत हुई, जिसमें इस्सोपुरटील, गंगेरू , खेड़ा कुरतान, गढ़ी रामकौर, अंबेहटा, एलम, नाला, भनेड़ा, भारसी सहित 12 गांव के लोग शामिल हुए। पंचायत की अध्यक्षता कर रहे दल सिंह ने कहा कि प्रेम प्रसंग के चलते हत्या की कहानी गले नहीं उतर रही है। इस कहानी के जरिये पीड़ित परिवार को बदनाम करने की कोशिश की गई है, जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पूर्व में आरोपी ने छात्रा के साथ छेड़छाड़ की थी। मगर, पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई नहीं की थी। वहीं, हत्याकांड में तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है। पंचायत के माध्यम से कश्यप समाज के लोगों ने मांग की कि गढ़ीश्याम गांव से कॉलेज में जाने वाली छात्राओं को सुरक्षा दी जाए तथा हत्याकांड में अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए। अगर पुलिस ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो कश्यप समाज के लोग आंदोलन करने को मजबूर हो जाएंगे। पंचायत का संचालन सूरत सिंह ने किया। इस दौरान ईश्वर सिंह, जल सिंह, सोमपाल, देवेंद्र, रगबीरा, राहुल, दिनेश, सहजोर, बीरसैन, सेठपाल, रामपाल, उपेंद्र, सुधीर, बिजेंद्र, विक्रांत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
दहशत के कारण छात्राएं नहीं गईं स्कूल कांधला। छात्रा सोनी हत्याकांड के कारण गांव गढ़ीश्याम निवासी छात्राएं दहशत के कारण स्कूल नहीं जा रही हैं। शनिवार को पुलिस और कॉलेज प्रशासन ने छात्राओं से कॉलेज जाने के लिए काफी प्रयास किया, लेकिन छात्राएं ऩहीं मानी। छात्राओं ने कहा कि अभी सदमे से उबरने में वक्त लगेगा। उधर, कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमारी शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उसके लिए पुलिस से वार्ता भी की गई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि कॉलेज समय में पुलिस वहां पर मौजूद रहेगी। छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी। छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है। बुधवार को गंगेरू स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल इंटर कॉलेज से लौटते समय छात्रा सोनी की हत्या कर दी गई थी। घटना के दौरान गांव गढ़ीश्याम की कई छात्राएं भी उसके साथ मौजूद थीं। उन्हीं के सामने हत्यारोपी अमरपाल ने बलकटी से काटकर सोनी की हत्या कर दी थी। जघन्य अपराध को देखकर उसकी साथी छात्राएं दहशत में हैं। अभिभावकों को भी बेटियों की सुरक्षा को लेकर चिंता सताने लगी है। छात्राएं स्कूल नहीं जा पा रही हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक ने कॉलेज प्रबंध समिति से वार्ता कर छात्राओं को कॉलेज लाने के लिए प्रयास करने को कहा था। शनिवार को कॉलेज प्रशासन के लोगों ने गांव गढ़ी श्याम पहुंचकर अभिभावकों से बात की तथा छात्राओं को कॉलेज भेजने के लिए कहा, लेकिन छात्राएं अभी सदमे से बाहर नहीं निकल पाईं हैं। छात्राओं ने कॉलेज जाने से मना कर दिया है। कार्यवाहक प्रधानाचार्य विनोद कुमारी शर्मा ने बताया कि कॉलेज प्रशासन भी छात्राओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर है। उसके लिए पुलिस से वार्ता भी की गई है। थाना प्रभारी ओपी चौधरी ने बताया कि कॉलेज समय में पुलिस वहां पर मौजूद रहेगी। छात्राओं को पूर्ण सुरक्षा दी जाएगी। छात्राओं को घबराने की जरूरत नहीं है और पहले की तरह अपनी पढ़ाई करें। हत्यारोपी अमरपाल पर रासुका लगाने की तैयारी कांधला। पुलिस प्रशासन की ओर से छात्रा सोनी हत्याकांड के मुख्य आरोपी अमरपाल के खिलाफ रासुका लगाने की तैयारी चल रही है। चार दिन पूर्व कांधला थाना क्षेत्र के गांव गढ़ीश्याम निवासी कक्षा 12 वीं की छात्रा सोनी की गांव के ही अमरपाल उर्फ पाल्ला ने बलकटी से प्रहार करके हत्या कर दी थी। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई थी। साथ ही दहशत का माहौल व्याप्त हो गया था। मामले में छात्रा के भाई कृष्ण की तरफ से आरोपी अमरपाल और तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने अमरपाल को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। अब हत्यारोपी पर रासुका के तहत कार्रवाई करने की तैयारी पुलिस कर रही है। पुलिस अधीक्षक डाक्टर अजयपाल शर्मा का कहना है कि छात्रा की हत्या के कारण लोगों में आक्रोश है और कानून व्यवस्था बिगड़ने का खतरा पैदा हो गया था। इसी स्थिति को ध्यान में रखते हुए हत्यारोपी पर रासुका लगाने की तैयारी की है। अभी आरोपी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की जा रही है, जिसके बाद रासुका की कार्रवाई होगी। बरामद सामान फोरेंसिक जांच के लिए भेजा कांधला। पुलिस ने छात्रा सोनी की हत्या में आरोपी के खिलाफ कठोर कार्रवाई के लिए अधिकांश साक्ष्य जुटाए हैं। इसी लिहाज से हत्या में प्रयुक्त बलकटी, छात्रा के कपड़ों और हत्यारोपी के कपड़ों पर लगे ब्लड का मिलान भी कराया जा रहा है। इसकी अधिकारिक पुष्टि के लिए सभी सामान फोरेंसिक जांच के लिए आगरा प्रयोगशाला भेज दिया गया है, ताकि हत्यारोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य इकट्ठा कर लिए जाएं और केस ट्रायल के दौरान उसे सजा दिलाने में साक्ष्यों का अभाव न रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें