कैराना में पुलिस की गिरफ्त में धार्मिक भावनाएं भड़काने का आरोपी।
- फोटो : SHAMLI
कैराना (शामली)। फेसबुक पर अशोभनीय टिप्पणी कर भड़काऊ पोस्ट डालने और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के आरोपी को पुलिस ने बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से आईफोन भी बरामद किया गया है। आरोपी समीउल्ला अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीएससी की पढ़ाई कर रहा है।
बुधवार को मोहल्ला सरावज्ञान निवासी पुनीत कुमार गोयल ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई था कि फेसबुक पेज समी चौधरी की आईडी से अशोभनीय टिप्पणी कर भड़काऊ पोस्ट डाल रखी है। पुलिस ने आईडी के आधार पर युवक की पहचान करते हुए पुराने बाईपास से उसको गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम समीउल्ला निवासी मोहल्ला बेगमपुरा थाना कैराना बताया। कोतवाली प्रभारी अनिल कपरवान ने बताया कि आरोपी ने फेसबुक पर समी चौधरी के नाम से अपनी आईडी बना रखी है। उसने पहले ही पोस्ट डिलीट कर दी थी। आरोपी का चालान कर कोर्ट में पेश कर दिया।