फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया जाए

Wed, 11 Apr 2018 11:20 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
एसपी कार्यालय में शिकायत करने पहुंचे गांव बल्हेड़ा के ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली। यमुना खादर क्षेत्र में जबरन फसल काटने का विरोध करने पर झिंझाना के गांव बल्हेड़ा निवासी किसान की हत्या के मामले में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने ग्रामीण एसपी दफ्तर पहुंचे। कहा कि आरोपी पक्ष के लोग मुकदमा वापस लेने की धमकी देकर दबाव बना रहे हैं, जिस कारण पीड़ित पक्ष दहशत में है। बुधवार को झिंझाना क्षेत्र के गांव बल्हेड़ा निवासी ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर वहां मिले सीओ अशोक कुमार सिंह को प्रार्थना पत्र दिया। बताया कि यमुना खादर क्षेत्र में उनकी करीब सौ बीघा खेत से हरियाणा के किसानों ने जबरन गेहूं की फसल काट ली। गत दो अप्रैल को जब कृष्ण, सुभाष और राजेश जबरन फसल काटने का विरोध करने मौके पर पहुंचे, तो हरियाणा के किसानों ने फायरिंग कर दी थी। घटना में राजेश की मौत हो गई थी, जबकि सुभाष गंभीर रूप से घायल हो गया था। मामले में झिंझाना पुलिस ने इरफान, इमरान और खालिद को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया, लेकिन मुख्य आरोपी अभी भी फरार है। मुकदमे में सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कराया जाए। क्योंकि फरार आरोपी पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देकर दहशत बना रहे हैं। मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाया जा रहा है। इस दौरान संजय, बिजेंद्र, फतेह सिंह, राजपाल, बलजीत, सुरेश, राजपाल, कृष्ण, बाबू, शहजाद, इकराम, इरफान, संजय आदि मौजूद रहे। अवैध कब्जा करने वालों पर कार्रवाई हो कैराना (शामली)। मोहल्ला आलखुर्द के लोगों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र भेजकर रास्ते की भूमि पर अवैध कब्जे का आरोप लगाया है। इरफान, मुरसलीन, जमशेद, नौशाद, शाहीन आदि ने कहा कि दो प्रापर्टी डीलरों ने जमीन खरीदने के बाद उसके पास रास्ते की जमीन और ग्राम सभा की जमीन पर भी कॉलोनी काटनी शुरू कर दी है। विरोध करने पर धमकी दी जाती है कि वह कोई कार्रवाई नहीं होने देंगे। डीएम से मामले में जांच कराकर कार्रवाई कराने की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें