बाबरी। गांव कैड़ी निवासी भारतीय सेना के जवान योगेंद्र राणा (30) की बृहस्पतिवार को ड्यूटी के दौरान करंट लगने से मौत हो गई थी। वह लखनऊ में तैनात थे। जवान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
शुक्रवार देर शाम जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव कैड़ी पहुंचा। पार्थिव शरीर गांव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्र के लोगों की भीड़ जुट गई।
छोटे भाई आशुतोष ने बताया कि शनिवार सुबह दस बजे गांव में नदी किनारे स्थित श्मशान घाट पर जवान का अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस दौरान सैन्य सम्मान के साथ उन्हें अंतिम विदाई दी जाएगी।