फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका बोर्ड की बैठक पास हुए प्रस्ताव

विज्ञापन
कांधला नगर पालिका में निरीक्षण करने पहुचे अधिकारी - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
पालिका की बैठक में विकास कार्यों के प्रस्ताव को मिली मंजूरी
विज्ञापन

कांधला। नगर पालिका परिषद की बैठक में 12 से अधिक प्रस्ताव पास किए गए। सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में जलभराव, सफाई एवं सड़क निर्माण की समस्याएं बताईं। चेयरमैन ने इन्हें निस्तारित कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

शनिवार को नगर पालिका सभागार में हुई बैठक में सभासदों ने अपने-अपने वार्डों में सीसी रोड निर्माण, पानी की निकासी के लिए नाली निर्माण, प्रकाश व्यवस्था सहित सफाई की समस्या को प्रमुखता से उठाया। सभासदों ने पालिका अध्यक्ष के समक्ष सभी समस्याओं को उठाते हुए कहा कि कई बार समस्याओं के निस्तारण की मांग कर चुके हैं, लेकिन पालिका का कोई भी अधिकारी ध्यान नहीं दे रहा। चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने ईओ राजबलि यादव को शीघ्र ही सभासदों की समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए। चेयरमैन हाजी वाजिद हसन ने कहा कि पिछले कई दिनों से व्यापारी वर्ग और सभासदों के द्वारा कस्बे के छोटी नहर के पुल के चौड़ीकरण की मांग की जा रही है। उन्होंने सभासदों को आश्वासन दिया कि शीघ्र ही पालिका की ओर से पुल के चौड़ीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सर्दी के चलते कस्बे के हर वार्ड में अलाव की व्यवस्था के साथ ही जरूरतमंदों को पालिका की ओर से कंबल वितरित किए जाएंगे। बोर्ड बैठक में कस्बे मे एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध कराने, रेलवे रोड पर छोटी नहर पुल के चौड़ीकरण, प्रत्येक वार्ड में दस-दस कंबल वितरण, प्रत्येक वार्ड में एक-एक सड़क का निर्माण कराने तथा वाहनों को खड़ा करने के लिए पालिका परिसर में टिन शेड निर्माण के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बोर्ड बैठक में सभासद तनुज कुमार, इलियास जंग, दीपक सैनी, नरेश सैनी, शहजाद राणा, हीना जंग, मोहित राज, जहांगीर, अरुण जैन, अशोक चौहान सहित मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें