फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 30 नवंबर को होगा अप्रेन्टिस मेले का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। 30 नवंबर को आईटीआई कैराना में अप्रेन्टिस मेले का आयोजन होगा। इस मेले में फीटर, मैकेनिस्ट, वेल्डर, आरएसी व अन्य व्यवसायों में उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी साक्षात्कार के लिए आ सकते हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना के प्रधानाचार्य ऋषिपाल सिंह ने बताया अप्रेन्टिस मेले में जिले के शासकीय एवं निजी प्रतिष्ठित अधिष्ठान हिस्सा ले रहे हैं। अप्रेन्टिस मेले में कई स्थानीय कंपनियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। जनपद के किसी भी राजकीय/ निजी आईटीआई के उत्तीर्ण प्रशिक्षार्थी अपने समस्त शैक्षिक प्रमाणपत्रों के साथ सुबह 10 बजे राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कैराना में उपस्थित होकर प्रतिभाग कर सकते हैं। अभ्यर्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण कराना अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें