फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए 20 अगस्त तक करें आवेदन

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। संस्कृति विभाग की ओर से मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर पुरस्कार के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इसके लिए जिन कलाकारों की उम्र 40 साल से ऊपर है वे आवेदन कर सकते हैं। संस्कृति विभाग द्वारा इस पुरस्कार के लिए पांच लाख रुपये प्रदान करेगा। इसके लिए निर्धारित प्रारूप पर 20 अगस्त तक आवेदन किया जा सकता है।
डीएम जसजीत कौर ने बताया कि संस्कृति विभाग की ओर से मल्लिका-ए-गजल बेगम अख्तर की स्मृति में दादरा, ठुमरी गजल विधाओं में ऐसे प्रतिभा को राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित और सम्मानित किया जाएगा। बेगम अख्तर पुरस्कार प्रत्येक वर्ष एक सुयोग्य गायक कलाकार को दिया जाता है। योग्यता के आधार संख्या बढ़ाई भी जा सकती है। चयनित कलाकार को पांच लाख नकद धनराशि, अंग वस्त्र एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह पुरस्कार उन कलाकारों को दिया जाएगा जो उत्तर प्रदेश के मूल निवासी हैं या उनकी कर्मभूमि उत्तर प्रदेश है। यह पुरस्कार कलाकार के गायन क्षेत्र में संपूर्ण उपलब्धियों के आधार पर प्रदान किया जाएगा। डीएम ने बताया कि आवेदन का प्रारूप जिला सूचना कार्यालय से किसी भी कार्यदिवस में प्राप्त किया जा सकता है। साथ ही कार्यालय में आवेदन पत्र भरकर जमा करने की अंतिम तिथि 20 अगस्त निर्धारित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें