शामली। पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय भैंसवाल शामली के प्रभारी प्राचार्य शलभ मित्तल ने बताया कि कक्षा 11वीं में सत्र 2025-26 की विज्ञान वर्ग की आठ एवं कला वर्ग की 31 सीटें रिक्त हैं। इन रिक्तियों के सापेक्ष छात्र-छात्राओं का चयन, कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में छात्रों के प्राप्तांक के आधार पर होगा। चयन की प्रक्रिया नवोदय विद्यालय समिति के नियमों पर आधारित होगी। आवेदन के लिए फार्म के कार्यालय में सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक प्राप्त कर 10 अगस्त 2025 तक जमा कर सकते हैं।