फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: खेल प्रतियोगिता में श्रद्धा, किरण, सुरभि, कशिश का बेहतर प्रदर्शन

Sun, 03 Aug 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। सेन्ट आरसी सांइटिफिक कांवेन्ट स्कूल में खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता बालिका वर्ग तथा बालक वर्ग में आयोजित हुई। बालिका वर्ग में खो-खो गेम खेले गए, जिसमें छात्राओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता में टीम ए विजेता घोषित हुई। श्रद्धा, किरण, सुरभि, कशिश, दिया का अच्छा प्रदर्शन रहा। बालक वर्ग में माइंड बॉल एवं माइंड सर्किल खेल खेले गए। बालक वर्ग में भी टीम ए विजेता रही। शाद, शिवम, अरमान, कर्ण, शौर्य, आर्यन का सराहनीय प्रदर्शन रहा। प्रतियोगिता पीटीआई अंकित चौहान के मार्गदर्शन में हुई। विद्यालय निदेशक यशपाल पंवार ने विचार रखे। इस अवसर पर लोकेंद्र तोमर, अमित वर्मा, प्रमोद कुमार, विवेक चौहान, इमरान अली, संध्या शर्मा, कल्पना तोमर, मीनाक्षी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें