11 तक होंगे छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना के लिए आवेदन
शामली। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि निदेशक, पिछड़ा वर्ग कल्याण उप्र लखनऊ द्वारा संचालित प्रधानमंत्री युवा एचीवर्स छात्रवृत्ति पुरस्कार योजना के तहत ओबीसी और अन्य छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराई जाएगी। इस योजना के चयन की प्रक्रिया मेरिट के आधार पर होगी।
जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी शिवेंद्र कुमार ने बताया कि योजना के संचालन के लिए वेबसाइट https://yet.nta.ac.in पर अभ्यर्थियों द्वारा ऑनलाइन आवेदन किया जाएगा। वेबसाइट पर जिले के निर्धारित किए गए स्कूलों की सूची उपलब्ध है। इच्छुक अभ्यर्थियों का पंजीकरण एक सितंबर से किया जा रहा है, जो 11 सितंबर तक होगा। आवेदन में संशोधन 12 से 14 सितंबर तक किया जा सकता है। वेबसाइट पर प्रवेशपत्र 20 सितंबर तक प्रदर्शित किया जाएगा। परीक्षा तिथि 25 सितंबर निर्धारित है। उन्होंने जिले के सभी ओबीसी और इच्छुक छात्रों को बेहतर शिक्षा के लिए वेबसाइट लिंक के माध्यम से अपना पंजीकरण कराएं।