फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फॉर्म की फीस जमा न होने से आवेदकों ने किया हंगामा

Wed, 29 Nov 2017 11:50 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली में डाकघर पर प्रदर्शन करते युवक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के डाकघरों में वेबसाइट बंद होने से ग्रामीण डाक सेवक भर्ती की फीस जमा नहीं होने से आवेदक परेशान है। बुधवार को ही फीस जमा करने का अंतिम दिन था। फीस जमा न होने से आवेदकों ने डाकघर में जमकर हंगामा किया और विभाग से तारीख बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन
डाक विभाग ने ग्रामीण सेवक की 5314 पदों पर भर्ती निकाली हुई है। इसमें आवेदकों को ऑनलाइन पंजीकरण कराने के बाद डाकघर में 100 रुपये फीस जमा करनी थी। अधिक आवेदनों को देखते हुए जनपद के डाक विभाग ने शामली के मुख्य डाकघर के अलावा कैराना और कांधला के उप डाकघरों में भी फीस जमा करने के कांउटर बनाए हुए थे। मगर, वेबसाइट पर लोड अधिक होने के कारण करीब चार सौ से भी ज्यादा आवेदकों की फीस जमा नहीं हो सकी। गांव कुड़ाना के वरुण शर्मा और विकास ने बताया कि डाकघरों में चक्कर काटकर भी फीस जमा नहीं हो सकी है। चार दिन पहले डाकघर में करीब 200 आवेदकों ने फॉर्म भरने के बाद फीस जमा करने के लिए फॉर्म और पैसे जमा करा रखे है। इसके बाद भी किसी भी आवेदक की फीस जमा नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि बुधवार को भी वेबसाइट न खुलने से फीस जमा नहीं हो सकी। जबकि आज आवेदन का अंतिम दिन था। इसके चलते सभी आवेदकों ने डाकघर के बाहर जमकर हंगामा किया और डाक विभाग से फॉर्म भरने की तारीख बढ़ाने की मांग की। इस दौरान गौरव, अरुण, नकुल, अजय गोहरनी, मुंसाद अली, रौनक, सुनील, फरमान, अनिरूद्घ, विक्रांत आदि मौजूद रहे। कई दिन से वेबसाइट ठीक से नहीं खुल पा रही है। विभाग ने वेबसाइट का खुलने का समय सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक का है। जिस कारण रात में कार्य नहीं किया जा सकता और दिन में लोड रहने के चलते वेबसाइट नहीं खुल पा रही है। बुधवार को भी एक बजे कुछ समय के लिए वेबसाइट खुली थी। इसके बाद भी काफी आवेदकों की फीस जमा होने से रह गई है। अभी तक विभाग की ओर से तारीख बढ़ाने का कोई निर्देश नहीं हुआ है। सभी जनपदों में ऐसा ही हो रहा है। - प्रमोद कुुमार, मुख्य डाकघर अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें