शामली। जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान के तहत 3074 लोगों को कोरोनारोधी वैक्सीन के टीके लगे हैं। जिला प्रतिरक्षण अधिकारी ने बताया कि शनिवार को 43 बूथों पर टीकाकरण किया गया। इनमें कुड़ाना ब्लाक के पांच बूथों पर कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। बाकी बूथों पर कोविशील्ड वैक्सीन के टीके लगाए गए। सभी बूथों पर 8800 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया था। 3074 लोगों को टीके लगे हैं, जिनमें 1150 को पहली डोज और 1924 को दूसरी डोज का टीका लगाया गया। जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 34.93 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 308 वॉयल खर्च हुई हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक कुल 627930 लोगों को पहली डोज और 250726 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। जिले में 18 साल से अधिक आयु के 953651 लोगों को टीके लगाने का लक्ष्य है। संवाद