शामली में करनाल-मेरठ मार्ग पर लगे जाम में फंसे वाहन।
- फोटो : SHAMLI
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे पर शनिवार सुबह रेलवे फाटक पर भीषण जाम लग गया। जिससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दिल्ली से सहारनपुर की ओर से सुबह करीब 11 बजे ट्रेन शामली से गुजरती है। शनिवार सुबह ट्रेन गुजरने के दौरान वाहनों की अधिकता के चलते भीषण जाम लग गया। पुलिसकर्मियों को जाम खुलवाने के लिए काफी मश्क्कत करनी पड़ी।