फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 50.73 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 50.73 प्रतिशत हुआ कोरोनारोधी टीकाकरण
विज्ञापन

शामली। जिले में मंगलवार को 50.73 प्रतिशत कोरोनारोधी टीकाकरण हुआ है। जिले में 75 बूथों पर हुए टीकाकरण में 8116 लोगों को टीके लगाए गए।
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. आरके सागर ने बताया कि मंगलवार को कोरोनारोधी टीके लगाने के लिए 75 बूथ बनाए गए थे। सभी बूथों पर 16 हजार का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के सापेक्ष 8116 लोगों को टीके लगे हैं। 4430 लोगों को पहली डोज और 3686 लोगों को दूसरी डोज का टीका लगा है। इस तरह से जिले में लक्ष्य के सापेक्ष 50.73 प्रतिशत टीकाकरण हुआ है। टीकाकरण में 811 वॉयल खर्च हुई है। उन्होंने बताया कि बुधवार को जिले में 55 बूथों पर टीके लगाए जाएंगे। सभी बूथों पर 14200 टीके लगाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें