फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एएनटीएफ ने 17 लाख रुपये की चरस के साथ दो आरोपी दबोचे

Sun, 17 Nov 2024 01:32 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
थानाभवन थाने पर अवैध चरस के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत पुलिस विभाग
विज्ञापन
शामली। एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मेरठ की टीम और थानाभवन पुलिस ने शामली-सहारनपुर मार्ग से मादक पदार्थों की तस्करी करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक किलो 705 ग्राम चरस, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, इलेक्ट्रॉनिक्स कांटा और बाइक बरामद हुई। पुलिस ने बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 17 लाख रुपये बताई है।
विज्ञापन

एसपी रामसेवक गौतम ने बताया कि शुक्रवार रात को एंटी नारकोटिक्स यूनिट मेरठ की टीम और थानाभवन पुलिस ने सूचना के आधार पर संयुक्त कार्रवाई करते हुए थानाभवन थानाक्षेत्र में शामली-सहारनपुर हाईवे से बाइक सवार दो संदिग्ध युवकों को पकड़ लिया।
एसपी के मुताबिक उनके कब्जे से एक किलो 705 ग्राम अवैध चरस, दो मोबाइल फोन, आधार कार्ड, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, इलेक्ट्रॉनिक कांटा और बाइक बरामद की। पकड़े गए आरोपियों के नाम मोहित राठी निवासी गांव टीकरी थाना दोघट जिला बागपत और दिलीपदास निवासी जिवाणो थाना पुरोला जनपद उत्तरकाशी है और बरामद चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत 17 लाख रुपये है।
विज्ञापन

एसपी के मुताबिक पकड़े गए आरोपियों से अलग-अलग पूछताछ की गई, जिसमें मोहित ने बताया कि वह देहरादून में रैपिडो कंपनी से जुड़कर भाड़े पर बाइक चलाता था। देहरादून में रहते हुए ही उसकी जानकारी वहां के एक व्यक्ति से हुई थी। उस व्यक्ति ने उसे चरस के काम में ज्यादा मुनाफा होना बताया था। मोहित ने बताया कि वह चरस को सप्लाई करने के लिए बागपत लेकर जा रहा था। पकड़े गए दूसरे आरोपी दिलीपदास ने पूछताछ में बताया वह देहरादून में मजदूरी करता है। उसकी मोहित से जान पहचान है। मोहित ने उसे दो हजार रुपये देना तय किया था। इसी लालच में वह मोहित के साथ जा रहा था। एसपी ने बताया दोनों आरोपियों थानाभवन थाने पर एनडीपीएस एक्ट के के तहत मामला दर्ज कर चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें