फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लेबर ठेकेदार की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लेबर ठेकेदार की हत्या में एक और आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

शामली। करीब दो माह पहले लापता लेबर ठेकेदार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी भी निर्माणाधीन डीएम आवास पर चौकीदार था। इस मामले में पुलिस पहले दो चौकीदारों समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
विज्ञापन

थानाभवन थानाक्षेत्र के गांव चंदेनामाल निवासी लेबर ठेकेदार अमित कुमार की हत्या के मामले का पुलिस ने तीन दिन पहले खुलासा किया था। अमित करीब दो माह से लापता चल रहा था। उसकी गुमशुदगी आदर्श मंडी थाने पर दर्ज थी। पुलिस ने निर्माणाधीन डीएम आवास पर चौकीदारी करने वाले रामपाल और उनके पौत्र रितिक को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर गन्ने के खेत से कंकाल और मृतक का मोबाइल बरामद कर लिया था। इस घटना में शव को ठिकाने लगाने में शामिल एक अन्य चौकीदार उत्तम, निवासी बधेव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आदर्श मंडी थानाध्यक्ष कर्मवीर सिंह ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में घटना के समय मौजूद गोहरनी निवासी सुशील का नाम भी प्रकाश में आया था। सुशील भी वहीं निर्माणाधीन डीएम आवास पर चौकीदारी करता था। थानाध्यक्ष का कहना है कि सुशील पर आरोप है कि उसे इस घटना की जानकारी थी, लेकिन उसने पुलिस को या अन्य किसी को इसकी जानकारी न देकर आरोपियों का साथ दिया। इस मामले में आरोपी सुशील को गुरुद्वारा तिराहे से हत्या की साजिश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें