पूर्व सैनिक को घायल करने का एक और आरोपी गिरफ्तार
शामली। कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में पांच दिन पहले पूर्व सैनिक को गोली से घायल करने के एक और आरोपी को तमंचे समेत पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस एक आरोपी को पूर्व में गिरफ्तार कर चुकी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के गांव हसनपुर में दो मई की रात को अपने घेर में परिवार के लोगों के साथ बैठे पूर्व सैनिक यशवीर सिंह को गोली मारकर घायल कर दिया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे। घायल के पुत्र उज्ज्वल ने चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए प्रधान के पति संजीव, सचिन और जगदीश के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले में एक आरोपी जगदीश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि इस मामले में फरार एक ओर आरोपी सचिन को गिरफ्तार कर लिया और उसके कब्जे से तमंचा, तीन कारतूस बरामद कर चालान कर दिया है।