जलालाबाद। कस्बा स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थ श्री 1008 पार्श्वनाथ दिगंबर जैन अतिशय क्षेत्र में रविवार को वार्षिक रथयात्रा महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर देश के विभिन्न क्षेत्रों से से आए जैन श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान पार्श्वनाथ के दर्शन किए।
कार्यक्रम जैन मुनि 108 नयन सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। सुबह साढ़े सात बजे पं. राजकुमार जैन सहारनपुर द्वारा भगवान का अभिषेक व शांतिधारा कराई गई। इस अवसर पर आचार्य नयन सागर ने अहिंसा को सबसे बड़ा धर्म बताया। उन्होंने सभी जीवों के प्रति दया, करुणा व संयम का भाव रखने पर जोर दिया। आचार्य ने कहा कि सुख-दुख मानव जीवन का हिस्सा हैं, इसलिए मनुष्य को प्रभु भक्ति और सद्कर्म के मार्ग पर चलकर जीवन को सार्थक बनाना चाहिए।
इसके बाद भगवान पार्श्वनाथ की मूर्ति को सुसज्जित रथ में बैंड-बाजों व धार्मिक जयघोष के साथ नगर परिक्रमा कराई गई। उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य संगीता जैन ने भी भगवान के दर्शन कर धर्म लाभ कमाया। शोभायात्रा मोती बाजार, कुरैशियान चौक, बंबा चौक, कटहरा बाजार, नीलग्रान चौक होते हुए मंदिर प्रांगण में पहुंची। वहां पर भगवान पार्श्वनाथ की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। शोभायात्रा का श्रद्धालुओं ने विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया।
कार्यक्रम में सुशील जैन, सुरेंद्र कुमार, निर्दोष जैन, अजीत जैन (मुंबई), सचिन जैन, संदीप जैन, मोनिका जैन, निर्दोष जैन, सुरेश चंद्र जैन राउरकेला, अजीत कुमार जैन, पूनम कुमार जैन, त्रिशला जैन, विनय जैन, मोहित जैन, आलोक जैन, आशीष जैन, मयंक जैन, विवेक जैन, समीर जैन (दिल्ली), राजीव जैन, आकाश जैन, राहुल जैन, सुधीर कुमार, अंशुल जैन मौजूद रहे।
जलालाबाद जैन मंदिर में पूजन करते जैन मुनि नयन सागर महाराज । संवाद
जलालाबाद जैन मंदिर में पूजन करते जैन मुनि नयन सागर महाराज । संवाद