शामली। गोवर्धन पर्व पर शहर और देहात क्षेत्र में कई स्थानों पर अन्नकूट भंडारों का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। शुक्रवार को शहर के मोहल्ला गुजरातियान स्थित काका भवन में अन्नकूट भंडारे के आयोजन से पूर्व विद्वान ब्राह्मणों को बुलाकर विधि विधान से विशेष पूजन कराया गया।
इस दौरान कैराना से भाजपा सांसद हुकुम सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष के पति प्रसन्न चौधरी के अलावा सलिल द्विवेदी, शरद द्विवेदी, विजय कुमार द्विवेदी, अरविंद द्विवेदी, पुनीत द्विवेदी, भाजपा नेता हरवीर मलिक, पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल, अजय संगल, दिनेश पाठक, वैद्य उपेंद्र द्विवेदी, अजय पाठक, राजन बत्रा, डॉ. मनोज शर्मा, राकेश गर्ग, अनुराग शर्मा, रमेश, रवि, अमित विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
उधर, झिंझाना में गोवर्धन पर्व पर मोहन जोहड़ स्थित शिव मंदिर और मोहल्ला कानूनगोयान स्थित पंचमुखी शिव मंदिर के अलावा धर्मशाला तीतरो वाली में हवन पूजन के बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया। मोहन जोहड़ स्थित शिव मंदिर में कृष्ण आढ़ती, दीपक, प्रवीण शर्मा, अशोक भगतजी, विपिन, संजीव गोयल, संजय का सहयोग रहा।
पंचमुखी शिव मंदिर में अमित गोयल, पंडित नरेश शर्मा, मनोज मित्तल, आशु शर्मा, सतेंद्र, कमल नांरग, कार्तिक मित्तल, संदीप रूहेला और धर्मशाला तीतरो वाली में आयोजन के दौरान शैलेंद्र, विपिन, सुरेंद्र, राजीव, पंडित वासुदेव, मदन शर्मा, नीरजकांत शर्मा आदि रहे।
गोवर्धन पूजा के साथ भंडारे का आयोजन
कैराना। कस्बे में शुक्रवार को कटहेरा धर्मशाला व मोहल्ला शंकर सौदियान में स्थित शिव मन्दिर में गोवर्धन पूजा के साथ ही अन्नकूट के प्रसाद के लिए विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।
भंडारे में सैंकड़ों श्रद्धालुओं ने कढ़ी चावल, हलवा पूडी व खीर का पूूरा आन्नद लिया। वहीं घरों में भी किताब, गन्ने, ज्वेलरी, ट्रैक्टर का सामान, बहीखाता आदि रखकर गोवर्धन पूजा की। वहीं, थानाभवन में भी गोवर्धन की पूजा के बाद अन्नकूट का प्रसाद बांटा। इस दौरान राज्यमंत्री सुरेश राणा सहित अन्य लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
गोवर्धन पूजा पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
शामली। गोवर्धन पूजा पर शहर में गोशाला सभा की ओर से विशेष पूजन किया गया। सतीवाला मंदिर के पास स्थित गोशाला में गोवर्धन पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। कलाकार मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण के भजनों पर नृत्य किया।
शुक्रवार को मोहल्ला पंसारियान स्थित गोशाला में गोवर्धन पूजा पर 10 फीट चौड़े और 30 फीट लंबे गोवर्धन बनाए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक तेजेंद्र निर्वाल के पिता विजयपाल निर्वाल रहे। उन्होंने बधाई देते हुए भाईचारे के साथ त्योहार मनाने का आह्वान किया। गोशाला में गाय के गोबर से गोवर्धन की विशाल प्रतिमा बनाई गई। वहीं, सांस्कृतिक कार्यक्रम में सुंदर झांकियां निकाली। जिसमें राधा कृष्ण, शिव पार्वती, हनुमानजी की झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं।
इसके बाद विधि विधान के साथ पूजन किया गया। फिर अन्नकूट भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें खीर का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के संयोजक सिल्वर बेल्स स्कूल के चेयरमैन अजय संगल रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पवन संगल और संचालन अनुराग शर्मा ने किया। इस दौरान दिनेश जैन, राजेंद्र गर्ग, अरविंद संगल, यशपाल पंवार, सीओ सिटी अशोक कुमार, हरिश ध्वन, रमेश लंबरदार, राजेश, सतेंद्र धीरयान, अरुण, अंकित गोयल, संगीत गर्ग, मुकेश आदि मौजूद रहे।