फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल पर जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का रुकेगा मानदेय

Wed, 06 Dec 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ शामली
विज्ञापन
शामली स्थित हनुमान मंदिर में धरने पर बैठी महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में हड़ताल पर रहने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोका जाएगा हैं। बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक ने डीपीओ से हड़ताल पर जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची तलब की हैं। उधर, उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह़वान पर कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना 44वें दिन भी जारी रहा।
विज्ञापन
बुधवार को मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर कलक्ट्रेट के पास हनुमान मंदिर परिसर में उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के आह्वान के नेतृत्व में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बेमियादी धरना जारी है। शामली ब्लाक अध्यक्ष मोनिका शर्मा ने कहा है कि उन्हें कम मानदेय दिया जारहा है। दूसरे प्रांतों की तरह उन्हें मानदेय देने की मांग की। धरने के बाद कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल कलक्ट्रेट में डीएम इंद्र विक्रम सिंह से मिला और अपनी मांगों से अवगत कराया। जिला सचिव सरिता देवी, उपाध्यक्ष सरिता देेवी, कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, पिंकी रानी, कुसुम लता, रेखा रानी, सुनीता, मीनाक्षी, सीमा रानी, मितलेश, बेबी शर्मा, विजय प्रभा, संगीता आदि मौजूद रही। उधर, जिला कार्यक्रम अधिकारी साजिद अंसारी ने बताया कि बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग के निदेशक राजेंद्र कुमार सिंह ने हड़ताल पर जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का मानदेय रोकने के लिए जिला मुख्यालय से सूची तलब की है। उन्होंने बताया कि हड़ताल पर जाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सूची निदेशालय को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें