फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बेमियादी धरना जारी

Tue, 19 Dec 2017 12:19 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/शामली
विज्ञापन
strike - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
 शामली। जिले की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का कलक्ट्रेट परिसर में 56वें दिन बेमियादी धरना जारी रहा। कलक्ट्रेट के सामने पानीपत-खटीमा मार्ग पर बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग लखनऊ के निदेशक का पुतला फूंककर रोष प्रकट किया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने निर्णय लिया है कि आंगनबाड़ियों का प्रतिनिधिमंडल 23 दिसंबर को रमाला में आ रहे मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ से मिलकर अपनी समस्याओं को अवगत कराएगी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हाथों पर काली पट्टी बांधकर आंगनबाडी केंद्रों पर सिर्फ एक दिन पुष्टाहार वितरित करके अनय कार्यों का बहिष्कार करेंगी।
विज्ञापन


बेमियादी धरने में भाजपा नेता प्रसन्न ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की मांगो का समर्थन दिया है। उत्तरप्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष राकेश देवी, जिला उपाध्यक्ष सरिता देवी, जिला सचिव सरिता जयंत ब्लाक अध्यक्ष मोनिका शर्मा, जिला कोषाध्यक्ष ललिता शर्मा, पिंकी देवी, सीमा, गीता, कुुसुमलता, रेखा, सुनीता, रूबी, मानसी, रितु, अंजू, सुनीता राठी, रंजना, निर्मला देवी सतेंद्र सिंह, संजीव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें