फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावण के दराबार ने जमाया अंगद ने पैर

विज्ञापन
शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
रावण के दरबार में जमाया अंगद ने पैर
विज्ञापन

शामली/ कैराना/ गढ़ीपुख्ता/ कांधला/ जलालाबाद। मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम में 53वें रामलीला महोत्सव में श्री अनंत भक्ति प्रकाश रामलीला मंडल मथुरा के कलाकारों ने विभीषण शरणागत, अंगद-रावण संवाद प्रसंग का मंचन किया।
शामली केरामलीला मंचन में विभीषण अपने भाई रावण को धर्म की नीति समझाते हैं, रावण भरे दरबार में लात मारकर उन्हें निकाल देता है। विभीषण भगवान श्री राम की शरण में चले जाते हैं। लंका पहुंचने के लिए नल और नील सहायता से पुल का निर्माण किया जाता है। श्री राम अंगद को दूत बनाकर भेजते हैं। अंगद रावण के दरबार में जाता है। रावण से संवाद के बाद वह अपना पैर धरती पर जमा देता है। रावण के दरबार में बैठे योद्धा उसका पैर हिला भी नहीं पाते। रावण आता है तो अंगद उसे श्रीराम की शरण में जाने के लिए कहता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर रामलीला के सचिव प्रतीक अग्रवाल, रमेश धीमान, शरद द्विवेदी, संदीप नामदेव, मुकेश मैनेजर, उत्तम नामदेव, लोकेश वाचस्पति, कृष्ण कुमार शर्मा, सुरेश चंद शर्मा, बिरेश जैन, भूपेंद्र मलिक, गुरु शरणम रुहेला, शिवम गिरी, नमन कर्नवाल, लाल सिंह लचक, निशांत पाठक, सुनील अरोड़ा टम्मी, जोगेंद्र पाल सेठी, अमित प्रजापति, वंश नामदेव आदि मौजूद रहे।
कैराना की गोशाला भवन में चल रही श्रीरामलीला में लंका दहन, सेतु निर्माण, रावण-अंगद संवाद का मंचन किया गया। कलाकारों का सुंदर अभिनय देखकर दर्शक भाव-विभोर हो गए। राम का अभिनय रोहित, लक्ष्मण का तुषार, सुग्रीव का रोहित नामदेव, अंगद का अभिनय अमन गोयल ने किया।
गढ़ीपुख्ता के गांव हथछोया में रामलीला चौपाल में चल रही रामलीला में राम सुग्रीव मित्रता और लंका दहन का मंचन किया गया। जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस दौरान रामचंद्र का अभिनय अंकुश तोमर, लक्ष्मण का अभिनय हर्ष शर्मा, हनुमान का अभिनय नरेश तोमर, रावण का अभिनय विकास शर्मा, अक्षय का अभिनय आशीष तोमर, सुग्रीव का अभिनय, सीता का अभिनय रोहित कश्यप, मेघनाथ का अभिनय अवनीष तोमर, विभीषण का अभिनय राजन तोमर,डायरेक्टर मोहित शर्मा, रामलीला कमेटी के अध्यक्ष जसवीर तोमर, भोला तोमर,अनिल तोमर, उमेश लाला, कुलदीप तोमर, अवनीश तोमर, अरुण तोमर आदि मौजूद रहे
जलालाबाद के गांधी चौक में रामलीला मंचन में सीता की खोज, लंका दहन लीला का मंचन किया गया। रामलीला का शुभारंभ सभासद राजेश सैनी ने राम दरबार के समक्ष आरती उतार कर किया। इस मौके पर डॉ. सुनील पंवार, ठाकुर जौहर सिंह, राजकुमार रुहेला, टिंकू जुनेजा, दीपक सैनी, टिंकू सैनी, लालचंद, मौसम कश्यप, लालू भटनागर, अवनीश आहूजा, श्रीकांत आहूजा, बिट्टू कोरी आदि मौजूद रहे।
कांधला के श्रीरामलीला कमेटी मंडप पंचवटी के तत्वावधान में आयोजित रामलीला मंचन में देर रात शबरी भेंट, सुग्रीव मित्रता और बाली वध की प्रसंग का मचंन किया गया। इस दौरान श्याम कुमार सिंघल, रामकुमार सिंघल, राजेंद्र आचार्य, जोनी शर्मा, नीरज गुप्ता, मेहरचंद सिंघल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। दूसरी ओर, मौहल्ला शेखजादगान स्थित पंजाबी धर्मशाला में भगवान गणेश व श्रीरामचंद्र की आरती के बाद वानर दल सीता की खोज, लंका दहन प्रसंग दिखाया गया। इस दौरान मोहनलाल चावला, सर्वेश वर्मा, जितेंद्र सैनी, अंकुर अग्रवाल, महावीर प्रसाद अग्रवाल, कुंशाक चौहान, अनिल कुमार मित्तल सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। कैराना मार्ग पर रामलीला पंचवटी मंडप के द्वारा हर वर्ष दशहरा महापर्व पर रावण दहन का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

- दशहरा मेले का आयोजन
कांधला। कस्बे के कैराना मार्ग पर एक विशाल मेले का भी आयोजन किया जाता है। जिसमें नगर क्षेत्र के सभी समाज के लोग पहुंचकर मेले में खरीदारी व अन्य मनोरंजन साधनों का लुत्फ उठाते हैं। कस्बे के कैराना मार्ग पर 5 अक्तूबर को रावण दहन किया जाएगा। रावण और मेघनाथ के पुतले मुस्लिम समाज के लोग बना रहे हैं। परवेज, अल्लाह मेहर, आलम गांव असारा जनपद बागपत के निवासी हैं। पुतले को बनाने की तैयारी में लगे हुए हैं। उनका कहना है कि वह लगभग 30 वर्षों से रावण और मेघनाथ का पुतला बनाकर तैयार करते आ रहे हैं।

शामली में हनुमान धाम पर रामलीला का मंचन करते कलाकार।- फोटो : SHAMLI

गढ़ीपुख्ता क्षेत्र के गांव हथछौया में रामलीला का मंचन करते कलाकार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें