फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक के कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्च झोंककर 46 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक के कलेक्शन एजेंट की आंखों में मिर्च झोंककर 46 हजार लूटे
विज्ञापन

कांधला (शामली)। थाना क्षेत्र के गांव मलकपुर से रुपये कलेक्शन कर लौट रहे बंधन बैंक कर्मचारी से एक बदमाश ने आंखों में मिर्च डालकर करीब 46 हजार की नकदी लूट ली और मौके से फरार हो गया। दिनदहाड़े हुई लूट की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर एसपी, एएसपी और सीओ सहित थाना प्रभारी निरीक्षक भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका।
जनपद बागपत के गांव कासिमपुर खेड़ी निवासी प्रशांत कस्बे के बंधन बैंक में कर्मचारी है। सोमवार को प्रशांत क्षेत्र के गांव मलकपुर के ग्रामीणों से 45865 रुपये कलेक्शन कर बाइक पर सवार होकर कस्बे में लौट रहा था। आरोप है कि जब वह मलकपुर गांव के बाहर पहुंचा तो एक युवक ने कर्मचारी को चाकू से आतंकित कर रोक लिया। उसने प्रशांत की आंखों में मिर्च डाल दी और रुपयों से भरा थैला लूटकर फरार हो गया।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर एसपी अभिषेक झा, एएसपी ओपी सिंह और सीओ कैराना अमरदीप मौर्य फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ित से घटना की जानकारी लेने के बाद बदमाशों की तलाश में कांबिंग की गई, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लग सका। समाचार लिखे जाने तक पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

एसपी का कहना है कि बंधन बैंक कर्मचारी के साथ आंखों में मिर्च डालकर लूट की घटना की सूचना मिली है। पुलिस जांच कर रही है। घटना संदिग्ध प्रतीत हो रही है। शीघ्र ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें