फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरातन छात्राओं ने साझा कीं अपनी यादें

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय कांधला में डिजिटल माध्यम से जुड़े पुरातन छात्र सम्मेलन। - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कैराना/कांधला। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांधला के सत्र 2019-20 का पुरातन छात्रा सम्मेलन डिजिटल माध्यम से आयोजित किया गया। जिसमें पुरातन छात्र-छात्राओं ने अपनी यादें साझा कीं।
विज्ञापन

सम्मेलन की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने किया। उन्होंने अपने महाविद्यालय जीवन की स्मृतियों को पुनर्जीवित किया। उन्होंने अपनी सहपाठिनी विभूति गर्ग, राजन आर्या की यादों को भी ताजा किया।कहा कि आज भी वे इस महाविद्यालय को मंदिर मानती हैं और प्रतिदिन महाविद्यालय में प्रवेश करते हुए, महाविद्यालय की देहरी को प्रणाम करती हैं। पुरातन छात्र सम्मेलन को राजन आर्य, विभूति गर्ग, संगीता तोमर, ईरा कलशाण, लक्ष्मी शर्मा, स्वाती जैन, रेणु, निदा मिर्जा, सुमेरा मिर्जा, सुरभि जैन, यशी गर्ग, सोनिया, प्रियंका प्रकाश इत्यादि पूरा छात्राओं ने संबोधित किया। पुरातन छात्रा समिति के प्रभारी डॉ. बृजभूषण ने पुरा छात्राओं से महाविद्यालय के शैक्षणिक व खेल कूद संबंधी गतिविधियों को संचालित करने हेतु सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया। प्राचार्या प्रो. प्रमोद कुमारी ने कहा कि छात्राएं भी आजीवन महाविद्यालय परिवार से जुड़ी रहना चाहती हैं। संचालन प्रवक्ता संस्कृत डॉ. विनोद कुमार ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापकगण डॉ बृजभूषण, डॉ विजेंद्र सिंह, डॉ बृजेश राठी, डॉ. विशाल कुमार, डॉ दीप्ति चौधरी, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुनील कुमार, सीमा सिंह, अंशु सिंह व डॉ. रामायन राम उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें