शहर के झिंझाना रोड स्थित बैडमिंटन एकेडमी में जीत के बाद विजेता खिलाड़ी ट्रॉफी के साथ। कोच
शामली। शहर के झिंझाना रोड स्थित बैडमिंटन एकेडमी में क्रीड़ा भारती की ओर से बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। प्रतियोगिता में आसपास के राज्य और जनपद के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर दम दिखाया। अंडर- 19 बालक वर्ग में मेरठ के अनंत पूनिया ने मुजफ्फरनगर के आकाश को हराकर बाजी मारी।
प्रतियोगिता में शामली के अलावा मेरठ, मुजफ्फरनगर, पानीपत, करनाल, दिल्ली, फरीदाबाद, हरियाणा, बागपत के खिलाड़ियों ने दम दिखाया। अंडर-9 बालक वर्ग में शामली के आश्वी प्रथम और विराज द्वितीय रहे। अंडर-11 में शामली के वरदान प्रथम, धैर्य द्वितीय रहे। अंडर- 13 वर्ग में शामली के वरदान प्रथम, धैर्य द्वितीय व अंडर-15 वर्ग में शामली के वंश चौधरी प्रथम, यश पंवार द्वितीय रहे। वहीं अंडर-17 बालिका वर्ग में पानीपत की यश्वी प्रथम, काव्या द्वितीय रही। अंडर-17 बालक वर्ग में करनाल के अयान प्रथम, मुजफ्फरनगर के शिवांग द्वितीय रहे।
अंडर-19 बालक वर्ग में मेरठ के अनंत पूनिया प्रथम, मुजफ्फरनगर के आकाश पांडेय द्वितीय रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक प्रसन्न चौधरी ने विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए आगे भी इसी तरह बढ़ते रहने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान कोच शिवम मलिक, मुकेश चौधरी, रजत देशवाल, कपिल खोखर, संदीप, नितिन कुमार आदि मौजूद रहे।