फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जाम में फंसी एंबुलेंस, गर्भवती महिला को पैदल जाना पड़ा अस्पताल, जानें- पूरा मामला

Wed, 09 Nov 2022 07:29 PM IST
मेरठ ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, शामली

सार

Shamli News : शामली जिले में एक एंबुलेंस जाम में फंस गई। जिस वजह से गर्भवती महिला को पैदल ही अस्पताल जाना पड़ा। जानिए पूरा मामला।
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर गन्ने के जाम में एंबुलेंस फंसने के बाद गर्भवती महिला को पैदल लेकर सीएचएसी ले ? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शामली चीनी मिल में आने वाले गन्ना वाहनों के जाम के कारण मरीजों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। एंबुलेंस के जाम में फंसने के कारण गर्भवती महिला को पैदल अस्पताल तक जाना पड़ा। एक दिन पहले चौसाना में हुए हादसे के घायलों को लेने के लिए भी जाम के कारण एंबुलेंस देर से पहुंची थी।

विज्ञापन


चीनी मिल में गन्ना लेकर आने वाले गन्ना वाहनों से लगातार चौथे दिन भी जाम रहा। जाम से हर किसी को परेशानी झेलनी पड़ रही है। सरकारी अस्पताल में आने जाने वाले मरीजों को जाम से जूझना पड़ रहा है। हनुमान चौक के निकट एंबुलेंस जाम में फंस गई। एंबुलेंस से गर्भवती को अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन जाम में फंसने की वजह से गर्भवती महिला को एंबुलेंस से उतारकर पैदल अस्पताल तक ले जाया गया।

इसके अलावा एमएसके रोड भी एंबुलेंस जाम में फंसी रही। सोमवार को भी चौसाना क्षेत्र में बिड़ौली मार्ग पर दो बाइकों की टक्कर से दो लोगों की मौत होने व महिला समेत दो के घायल होने की सूचना मिलने पर शामली से एंबुलेंस तत्काल रवाना की गई थी, लेकिन गन्ना लदे वाहनों के जाम में फंसने की वजह से एंबुलेंस को मौके पर पहुंचने में ज्यादा समय लगा था।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Double Murder: मोहब्बत में तीन बच्चों से छिन गई ममता, मां और उसके प्रेमी को मामा ने दी खौफनाक मौत, तस्वीरें
विज्ञापन


एंबुलेंस के जिला प्रभारी ललित मोहन जोशी ने बताया कि गन्ना वाहनों के जाम की वजह से एंबुलेंस को अस्पताल में मरीजों को लाने व ले जाने में परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने बताया कि चौसाना क्षेत्र में सोमवार को हुई दुर्घटना के समय पिंडोरा, कैराना की 108 एंबुलेंस दूसरे केस में व्यस्त थी। जैसे ही दुर्घटना की जानकारी मिली तो तत्काल 108 झिंझाना एंबुलेंस को शामली से बिड़ौली के लिए तत्काल रवाना किया गया था, लेकिन जाम से एंबुलेंस को निकालने में समय ज्यादा लगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें