डीसीओ को प्रशासनिक, वित्तीय अधिकार मिलने से किसानों में खुशी
शामली। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा के प्रयास से डीसीओ शामली को वित्तीय, प्रशासनिक अधिकार मिलने के बाद किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। शामली गन्ना समिति कार्यालय पहुंचकर डीसीओ शामली से मुलाकात की। किसानों ने डीसीओ को मिठाई खिलाकर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का धन्यवाद दिया। किसानों ने कहा कि गन्ना मंत्री का शामली आगमन पर स्वागत किया जाएगा।
नौ वर्ष बाद शामली में जिला गन्ना अधिकारी को वित्तीय, प्रशासनिक अधिकार मिलने के बाद वह अपने अधिकारों का प्रयोग कर सकेंगे। थांबा लांक गांव के किसान बाबा राजवीर सिंह मलिक, आजाद चौधरी, गन्ना डायरेक्टर संजीव कुमार कश्यप ने शनिवार को जिला गन्ना अधिकारी कार्यालय पहुंचकर जिला गन्ना अधिकारी विजय बहादुर सिंह को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। उन्होंने कहा कि शामली पहुंचने पर कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा का स्वागत किया जाएगा। उन्होंने जनपद के किसानों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा किया है।