फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलम के अनुरोध ने दो रजत जीतकर मान बढ़ाया

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। जिले के एलम के अनुरोध पंवार ने विश्व पैरा निशानेबाजी में 25 एमएम पिस्टल में रजत पदक जीतकर विदेशी धरती पर कस्बे, जिले एवं देश का नाम रोशन किया है। अनुरोध एलम कस्बे के पूर्व विधायक रतनपाल पंवार के पुत्र व नगर पंचायत एलम की चेयरमैन दीपा पंवार के भाई हैं। वह फिलहाल उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहते हैं।
विज्ञापन

एलम नगर पंचायत की चेयरमैन दीपा पंवार ने बताया कि उसका भाई अनुरोध पंवार उत्तराखंड की दस दिवसीय टीम के साथ दक्षिणी अमेरिका के लीमा में चल रहे विश्व पैरा निशानेबाजी प्रतियोगिता में दस जून को हिस्सा लेने गया था जहां 13 जून को 25 एमएम पिस्टल में 547 अंकों के साथ सिल्वर पदक हासिल किया। 15 जून को दस मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में भी रजत पदक जीता। विश्व पैरा निशानेबाजी में भारत की टीम ने 1664 अंकों के साथ द्वितीय स्थान प्राप्त किया। भारतीय टीम में अनुरोध के अलावा राहुल जाखड़ व पूजा अग्रवाल भी शामिल थे। यूनाइटेड स्टेट्स 1673 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहा।
शामली में कस्बा एलम के रहने वाले अनुरोध पूर्व वर्ष 2015 में उत्तराखंड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, दो रजत, 2016 में राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में एक कांस्य, अखिल भारतीय जीवी मावलंकर प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, उत्तराखंड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में दो स्वर्ण, दो रजत, एक कांस्य, 2017 में कुमार सुरेंद्र सिंह प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक कांस्य, उत्तराखंड राज्य शूूटिंग प्रतियोगिता में चार स्वर्ण, एक कांस्य, 2018 में उत्तराखंड राज्य शूटिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण व एक रजत, राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में दो रजत, 2019 राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में एक स्वर्ण, एक रजत पदक हासिल कर चुके हैं। दीपा पवार ने बताया कि अनुरोध पंवार 23- 24 जून को भारत आएगा। गांव पहुंचने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें