आपत्तिजनक ऑडियो की जांच सीओ कैराना को सौंपी
शामली। सोशल मीडिया व्हाटसएप पर वायरल हो रही आपत्तिजनक कॉल रिकार्डिंग पर एसपी ने संज्ञान लेते हुए इसकी जांच सीओ कैराना को सौंपी है। एसपी विनीत जायसवाल ने बताया कि व्हाटसएप पर वायरल एक कॉल रिकार्डिंग का मामला संज्ञान में आया है। इस ऑडियो में अपशब्दों का प्रयोग किया गया है। इस मामले की कोई लिखित या मौखिक शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने इस वायरल ऑडियो पर स्वत: संज्ञान लेते हुए इसकी जांच सीओ कैराना को सौंपी है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी। यह ऑडियो झिंझाना क्षेत्र की बताई जा रही है। हालांकि जांच के बाद ही सही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।