फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी समारोह की अनुमति दे दे एसडीएम साहब

विज्ञापन
विज्ञापन
शादी समारोह की अनुमति दे दें एसडीएम साहब
विज्ञापन

शामली/कैराना/झिंझाना। 22 मार्च को प्रधानमंत्री ने जनता कर्फ्यू की अपील की है, जबकि उसी दिन कुछ घरों में शादी समारोह भी हैं। कुछ के यहां रस्म तेरहवीं हैं। ऐसे में ये लोग परेशान हैं। ऐसे कुछ मामले शुक्रवार को अफसरों के पास भी पहुंचे।
दरअसल 22 मार्च को कुछ लोगों के यहां शादियां हैं। इसके लिए पूरे इंतजाम किए जा चुके हैं। टैंट, दावत, बारात, बैंड बाजे सब तैयारियां हैं ऐसे में प्रधानमंत्री की अपील ने ये परिवार मुश्किल में आ गए हैं। कैराना कस्बे में शुक्रवार को 5-6 लोग शादी की परमिशन लेने के लिए एसडीएम के पास पहुंचे। पूरा मामला बताया। कहा कि कार्ड बंट चुके हैं। दावत का इंतजाम हुआ है। ऐसे में वह क्या करें। उन्होंने आयोजन कराने की अनुमति मांगी, लेकिन एसडीएम ने भी अपनी मजबूरी जता दी। एसडीएम ने कहा कि वह लोग 15-20 लोगों को बुलाकर शादी करा सकते हैं ज्यादा भीड़ जुटाने की आवश्यक्ता नहीं है। एसडीएम देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि उनके पास 5-6 लोग शादी की परमिशन लेने आए थे, लेकिन भीड़ जमा ना हो इसलिए ही तो प्रधानमंत्री ने यह अपील की है। इसी कारण अनुमति नहीं दी गई।
विज्ञापन

उधर ऊन निवासी डाक्टर चंद्रपाल का कहना है कि 22 मार्च को शामली में विवाह मंडप बुक किया हुआ है, लेकिन प्रशासन द्वारा रोक लगाने के कारण शादी अपने घर में करनी पड रही है। शादी में 15 सौ कार्ड बांटे गए हैं, लेकिन डर है कि इसमें भी कोई परेशानी ना हो जाए। मेहमान आएंगे भी या नहीं। झिंझाना निवासी ऋषिपाल ने बताया कि उसके भतीजे की शादी है, लेकिन शादी में रिश्तेदारों ने आने से मना कर दिया है। जिसके चलते सूक्ष्म प्रोग्राम अपने घर पर ही किया जा रहा है। उधर शामली शहर में भी एक परिवार में रस्म तेरहवीं का आयोजन है । यह परिवार भी दिन भर इसे लेकर असमंजस में रहा।
भाजपा नेता ने संक्षिप्त कर दिया अपनी शादी का कार्यक्रम
भाजपा के जिलामंत्री विवेक प्रेमी ने बताया कि उनकी शादी 27 मार्च की है। शहर के विवाह मंडप को बुक कराया गया था। दो हजार से अधिक लोगों के आने का प्रोग्राम था, कार्ड भी बंट चुके थे, लेकिन कोरोना वायरस के चलते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भीड़ जमा ना करने की अपील को देखते हुए परिजनों ने बड़ा समारोह टाल दिया है। अब केवल दोनों परिवार के 10-15 लोग मंदिर में शादी में शामिल होंगे।
सोशल मीडिया पर समर्थन की होड़
शामली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनता कर्फ्यू को सोशल मीडिया पर जबर्दस्त समर्थन मिल रहा है। लोग एक से बढ़कर एक मैसेज वायरल कर मोदी के फैसले के साथ होने का संदेश दे रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात से ही ये मेसेज वायरल हो रहे थे। इन मेसेज में लोग तरह तरह के तर्क भी दे रहे हैं। हर तरह से लोगों को घर में रहने की ही अपील की जा रही है।
कोरोना तब तक आपके घर नहीं आ सकता, जब तक आप खुद बाहर जाकर उसे अपने घर ना ले जाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें