फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: 60 शिक्षकों को ऑनलाइन स्कूलों का आवंटन

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। पिछले दो माह से स्कूल आवंटन का इंतजार कर रहे 60 शिक्षकों को ऑनलाइन आवंटन कर दिया गया है। यह आवंटन सीडीओ की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा किया गया। सभी शिक्षकों को जल्द ही कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं और इसमें लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन

शामली जनपद में दो माह पहले अंतरजनपदीय तबादला होकर जनपद में 61 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भेजा गया था। शिक्षक तभी से स्कूल आवंटन का इंतजार कर रहे थे। शासन ने पहले 15 व 16 सितंबर निर्धारित की थी, लेकिन बाद में 20 सितंबर को स्कूल आवंटन के आदेश दिए। 61 में से 60 शिक्षकों को ऑनलाइन विद्यालय आवंटन की कार्रवाई राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र द्वारा विकसित सॉफ्टवेयर के माध्यम से ऑनलाइन गठित समिति मुख्य विकास अधिकारी अध्यक्ष, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, बीएसए, जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी सदस्य द्वारा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान मुजफ्फरनगर में ऑनलाइन विद्यालय आवंटित कर दिए गए हैं।
बीएसए कोमल सिंह ने सभी शिक्षकों को विद्यालय आवंटन होने के बाद तत्काल कार्यभार ग्रहण करने के आदेश दिए हैं और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की हिदायत दी है। कहा कि यदि किसी ने विद्यालय में पहुंचकर कार्यभार ग्रहण नहीं किया तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें