फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: धमकी से किसान की हृदय गति से मौत का आरोप, जांच की मांग

Fri, 30 May 2025 12:45 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। चकबंदी के मामले में दस्तावेज गुम करने के मामले की शिकायत के बाद सुन्ना गांव के ग्रामीण विपिन का हृदय गति से मौत का आरोप ग्रामीणों ने लगाया है। मामले की शिकायत जिलाधिकारी से की है। जिलाधिकारी ने जांच के बाद कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

सुन्ना गांव के रहने वाले रितिन, संजीव, उम्मेद अली, अरविंद मलिक ने डीएम को दिए ज्ञापन में कहा कि उनके गांव में चकबंदी चल रही है। आरोप है कि लेखपाल ने हाईकोर्ट का एक दस्तावेज हटाकर गलत तरीके से आदेश पारित करा दिया। आरोप है कि शिकायत के बावजूद लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही। आरोप है कि किसान पर फैसले का दबाव बनाया, जिस पर 28 मई को किसान की हृदय गति रुकने से मौत हो गई। प्रकरण में कार्रवाई की मांग की है। मांग करनेवालों में संजीव कुमार, रितिन कुमार, अरविंद मलिक, उम्मेद आदि शामिल रहे।
वहीं, राष्ट्रीय लोकदल के युवा जिला उपाध्यक्ष नरेश मलिक ने दिए ज्ञापन में कहा कि गांव में श्मशान की भूमि को कब्जा मुक्त कराने का प्रयास कर रहा हूं। अब लगातार जान से मारने की धमकी दी जा रही है। जमीन से कब्जा मुक्त कराने की मांग की है। भारतीय किसान यूनियन महेंद्र टिकैत के विकास कुमार ने दिए ज्ञापन में कहा कि बधेव कन्नूखेड़ा गांव में फैक्ट्री लगाने के लिए सड़क किनारे बिजली लाइन खींची जा रही है। विरोध करने पर धमकी दी जा रही है। जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें