फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: हसनपुर लुहारी में कूड़ेदान पर भ्रष्टाचार का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
-गांव में हाल ही में बनाए गए पक्के कूड़ेदान टूटने लगे
विज्ञापन


-ग्रामीणों का आरोप निर्माण कार्य में नहीं हुआ मानक सामग्री का प्रयोग
फोटो



जलालाबाद। हसनपुर लुहारी गांव में कूड़ा एकत्रित करने के लिए बनाए पक्के कूड़ेदान भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ते नजर आ रहे हैं। इन्हें बनाए हुए अभी एक महीना भी नहीं हुआ और यह टूटने शुरू हो गए हैं। ग्रामीणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


ग्राम पंचायत हसनपुर लुहारी की ओर से हाल ही में कूड़ा निस्तारण प्लांट का निर्माण कराया गया है। ग्राम पंचायत ने करीब 12 लाख रुपये की लागत से प्लांट निर्मित किया। इसके लिए ग्राम पंचायत की ओर से गांव में अलग-अलग स्थानों पर करीब 100 कूड़ा एकत्रित केंद्र बनाए गए हैं। इन पक्के कूड़ेदान में गीला व सूखा कूड़ा एकत्रित करने के लिए अलग-अलग बॉक्स का निर्माण किया गया है। गांव के अमित सैनी, इंदर कुमार, अतर सिंह, अजय कुमार, रामपाल, सुमित सैनी, चौधरी अजय आदि का आरोप है कि ठेकेदार ने कूड़ेदान बनाने में निम्न गुणवत्ता की सामग्री का इस्तेमाल किया है, जिस कारण यह कूड़ेदान अभी से टूटने शुरू हो गए हैं। हालत यह है कि कई कूड़ेदान की स्थिति तो काफी जर्जर हो चुकी है। वहीं इनके निर्माण को अभी एक महीने का समय भी नहीं हुआ। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रशासन से कूड़ेदान निर्माण की निष्पक्ष जांच कर आरोपी ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ग्राम पंचायत सचिव नीरज सैनी ने बताया कि अभी तक कूड़ेदान का भुगतान नहीं किया गया है। सभी कूड़ेदान का निरीक्षण किया जाएगा। यदि कहीं शिकायत पाई जाती है तो उसका दोबारा निर्माण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें