एक को छोड़कर सभी ट्रेनों का संचालन स्थगित
शामली। शामली रेलवे स्टेशन के डिप्टी एसएस पवन कुमार ने बताया कि दिल्ली -शामली, सहारनपुर रेलवे मार्ग पर उदयपुर अजमेर- हरिद्वार स्पेशल ट्रेन को छोड़कर सभी ट्रेनों का संचालन स्थगित रहेगा। उन्होंने बताया कि उदयपुर से यह स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन शनिवार को देर रात्रि चलकर शामली सुबह 6.20 बजे शामली और हरिद्वार 10.30 बजे पहुंचती है। रात आठ बजे हरिद्वार से चलकर शामली रात्रि 10.50 बजे पहुंचने का समय है। उन्होंने बताया कि इस मार्ग की अन्य सभी ट्रेनें सुबह चार बजे से लेकर रात्रि दस बजे तक स्थगित रहेगी।