फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स से आए सभी सवाल, अच्छे अंक आने की उम्मीद

विज्ञापन
शामली के ब्रिगेडियर होशियार सिंह इंटर कालेज में बोर्ड परीक्षा के बाद प्रश्न पत्र चेक करतीं छात्? - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
शामली। सीबीएसई इंटर की अंग्रेजी का प्रश्नपत्र आसान आने से परीक्षार्थियों के चेहरे खिल गए। परीक्षा केंद्र से बाहर निकले परीक्षार्थी उत्साहित रहे। परीक्षार्थियों ने अंग्रेजी की परीक्षा में बेहतर अंक आने की उम्मीद जताई है। सीबीएसई के जिला नोडल अधिकारी डॉ. एके गोयल ने बताया कि इंटर की परीक्षा में पंजीकृत कुल 1952 में 1923 परीक्षार्थी उपस्थित रहे, जबकि 29 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार सुबह 10 बजे से दोपहर डेढ़ बजे तक जनपद के सभी आठ परीक्षा केंद्रों पर सीबीएसई अंग्रेजी की परीक्षा हुई। परीक्षा संपन्न होने के बाद केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे खिले हुए थे। प्रश्नपत्र अच्छा होने को लेकर परीक्षार्थी उत्साहित थे। परीक्षार्थियों से प्रश्नपत्र के बारे में बातचीत की तो उनका कहना था कि प्रश्नपत्र आसान आया है और सभी सवाल कोर्स से आए हुए थे। उन्हें अंग्रेजी में अच्छे अंक मिलने की उम्मीद है।
कैराना निवासी छात्रा वंशिका ने बताया कि अंग्रेजी की परीक्षा को लेकर उसने पहले से ही तैयारी कर रखी थी। उसे बताया गया था कि अंग्रेजी का प्रश्नपत्र कठिन होता है। इसे लेकर उसके मन में प्रश्नपत्र को लेकर यह सवाल बार-बार उठ रहा था कि पता नहीं प्रश्नपत्र कैसा आएगा, लेकिन जब उसे प्रश्नपत्र मिला तो उसमें सभी सवाल उसके याद किए हुए मिले। उसने सभी सवालों के उत्तर लिखे है और उसे उम्मीद है कि परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक आएंगे। शामली निवासी छात्रा साक्षी ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान रहा।
विज्ञापन

अनसीन भी आसान आई और उसके सभी सवाल अच्छी तरह से हल किए हैं। उसे उम्मीद है कि अंग्रेजी में अच्छे नंबर आएंगे। शामली निवासी छात्र गोविंद राणा ने बताया कि प्रश्नपत्र आसान आने से उत्साहित है। उसे उम्मीद नहीं थी कि इतना आसान प्रश्नपत्र आएगा। उसे तो पहले लग रहा था कि प्रश्नपत्र कठिन हो सकता है, लेकिन ऐसा कुछ नहीं आया, जो उसके याद न हो। सभी सवाल कोर्स से ही आए थे। कैराना निवासी छात्र अमन ने बताया कि अनसीन हो या ग्रामर से जुड़े सवाल कोई भी ऐसा नहीं था जो कोर्स में न हो। सभी सवाल कोर्स से आए थे। उसने अंग्रेजी की परीक्षा की पहले से ही तैयारी कर रखी थी। इसलिए उसे सवालों के उत्तर लिखने में कोई परेशानी नहीं हुई। उसे उम्मीद है कि 90 प्रतिशत से अधिक अंक मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें