फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उखड़ती सांसों का सहारा बने इंतजार अली उर्फ शब्बू

विज्ञापन
विज्ञापन
कैराना। देश में ऑक्सीजन की कमी के कारण बड़ी संख्या में लोगों की जान चली गई। इसी बीच कैराना निवासी प्रमुख समाजसेवी इंतजार अली उर्फ शब्बू करीब एक माह में जरूरतमंद लोगों को करीब 700 ऑक्सीजन के सिलिंडर मुहैया करा चुके हैं।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में कैराना के गोल्ड प्लाजा रेडीमेड गारमेंट्स के मालिक इंतजार अली उर्फ शब्बू जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। पिछले साल लॉकडाउन में उन्होंने करीब 5000 खाद्य सामग्री की राशन किट गरीब बेसहारा एवं जरूरतमंदों को वितरित की थी। इस बार फिर वह कोरोना कर्फ्यू में जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं। एक महीने में करीब 700 ऑक्सीजन के सिलिंडर जरूरतमंदों तक निशुल्क पहुंचा चुके हैं।
इंतजार अली ने बताया कि उनके पंजाब के जालंधर निवासी दोस्त जबीन खान ने उनको 700 ऑक्सीजन सिलिंडर मुहैया कराए हैं। जालंधर में जबीन खान का ऑक्सीजन प्लांट है। उन्होंने शामली स्थित गोदाम से सिलिंडर लाकर जरूरतमंदों तक पहुंचाए है। गोदाम से सिलिंडर जिस दाम में मिलता था, उतने में ही उन्होंने लोगों को उपलब्ध कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें