छह लाख से ज्यादा बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की गोली
28 जुलाई को एक से 19 साल तक के बच्चों को दी जाएगी
शामली। डीएम की अध्यक्षता में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत अंतर विभागीय समन्वय एवं प्रशिक्षण राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर बैठक हुई। इसमें एक से 19 साल तक के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का शत-प्रतिशत लक्ष्य पूरा करने के निर्देश दिए।
कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में एसीएमओ डॉ. राजकुमार सागर ने बताया कि जनपद में एक से 19 साल तक के 6 लाख 25 हजार 322 बच्चों को एल्बेंडाजोल की गोली खिलाने का लक्ष्य रखा गया है। ये गोली सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से 28 जुलाई को खिलाई जाएगी। वहीं, इस दिन छूटे बच्चों को एक से तीन अगस्त तक खिलाई जाएगी। बैठक में डॉ. सुशील कुमार, समस्त खंड शिक्षा अधिकारी, सीडीपीओ, मुख्य सेविका, चिकित्सा अधीक्षक, एसीएमओ और ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक मौजूद रहे। संवाद