फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एलम नगर पंचायत बोर्ड ने कई विकास कार्याें को दी हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। एलम नगर पंचायत की प्रथम बोर्ड बैठक में विकास के कई प्रस्तावों को हरी झंडी दी गई। इस दौरान वार्ड सभासदों ने अपने क्षेत्रों की समस्याएं रखते हुए निस्तारण की मांग की। नगर पंचायत अध्यक्ष रीना देवी की अध्यक्षता में हुई बोर्ड बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 का 9 करोड़ से अधिक की आय और व्यय का बजट स्वीकृत किया गया। इसके अलावा नगर के मुख्य नाले की सफाई बरसात से पहले कराने, पथ प्रकाश व्यवस्था, मुख्य मार्ग पर सड़क के किनारे यात्री शेड बनवाने के प्रस्ताव पर मुहर लगी। साथ ही नगर में सीसीटीवी लगवाने, उत्तर रेलवे की जमीन लीज पर लेकर पार्क विकसित किए जाने के प्रस्ताव को हरी झंडी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें