फोटो
ऊन। राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन नमामि 'गंगे हर घर जल' योजना के अंतर्गत ब्लॉक कार्यालय पर विकासखंड स्तरीय कार्यशाला हुई। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर व ब्लाक प्रमुख रामपाल सिंह ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ब्लॉक स्तरीय कार्यशाला का आयोजन जानकी प्रसाद मेमोरियल रिसर्च एवं एजुकेशनल ट्रस्ट महाराजगंज की ओर से किया गया। इसमें मास्टर ट्रेनर मुस्तकीम, विनीत भाटिया ने जल के संरक्षण, सदुपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने जल की गुणवत्ता का परीक्षण के बारे में बताया, जल संरक्षण से होने वाले लाभ के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। इससे पूर्व कार्यशाला का शुभारंभ भाजपा जिलाध्यक्ष सतेंद्र कुमार व ब्लॉक प्रमुख रामपाल सिंह ने किया। गांव-गांव में जागरण के लिए जल कार्यशाला वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कार्यशाला में खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार, ग्राम पंचायत सचिव व ग्राम प्रधान मौजूद रहे।