बरेली। संत रामपाल महाराज के 72 वें अवतरण दिवस पर संत गरीब दास महाराज के सद्ग्रंथ की अमृतवाणी का अखंड पाठ व भंडारा छह से आठ सितंबर तक होगा। आयोजन सतलोक आश्रम वेदखेडी (नजदीक झिंझाना) जिला शामली में होगा। इस मौके पर सात सितंबर को दहेज मुक्त विवाह व रक्तदान शिविर भी लगेगा। स्थानीय प्रचारक जयप्रकाश राजपूत ने बताया कि संतश्री रामपाल महाराज संत कबीर के आध्यात्मिक ज्ञान व सतभक्ति देकर भक्तों को मोक्ष का मार्ग बता रहे हैं। ब्यूरो