फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेलकूद प्रतियोगिता में शामली के विद्यार्थियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शामली। सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों की विभागीय खेलकूद प्रतियोगिता में शामली के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के विद्यार्थियों का दबदबा रहा। उन्होंने 18 स्वर्ण, आठ रजत व तीन कांस्य पदक जीते। विद्यालय पहुंचे विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
सहारनपुर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बृहस्पतिवार को हुई प्रतियोगिता में शामली, सहारनपुर व मुजफ्फरनगर जिले के सरस्वती शिशु विद्या मंदिरों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु विद्या मंदिर शामली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। शिशु वर्ग की प्रतियोगिता में दीपांशु गौतम ने ऊंची कूद में प्रथम, 200 व 400 मीटर में तृतीय स्थान प्राप्त किया। सानिया ने गोला फेंक व चक्का फेंक में प्रथम, 200 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान, अखिल कुमार ने गोला फेंक व चक्का फेंक में प्रथम, लव ठाकुर ने लंबी कूद में द्वितीय, श्रुति ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम, लंबी कूद में द्वितीय व ऊंची कूद में तृतीय और वेदिका राणा ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान पाया।
विज्ञापन

जूनियर वर्ग में बालिकाओं में हर्षिता ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम, लंबी कूद व ऊंची कूद में द्वितीय स्थान, दक्षिता धीमान ने 600 मीटर दौड़ में प्रथम, भावना पंवार ने गोला फेंक व चक्का फेंक प्रथम, लवी चौधरी ने 100 मीटर व 200 मीटर में प्रथम स्थान पाया। जूनियर कक्षा के बालक वर्ग में अर्जुन ने 400 मीटर में द्वितीय, कार्तिक कुमार ने 200 मीटर दौड़ में प्रथम, रचित कुमार 100 मीटर व 600 मीटर में प्रथम और लंबी कूद में द्वितीय स्थान, वासु निर्वाण ने गोला फेंक व चक्का फेंक में प्रथम और ऊंची कूद में द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

विद्यालय पहुंचने पर शुक्रवार को पदक विजेता विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी 23 सितंबर को धामपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में होने वाली प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। यहां प्रधानाचार्य संजय कुमार, खेलकूद प्रमुख अजेंद्र सिंह, रवि कुमार, मुकेश कुमार, आदेश धीमान, रवींद्र कुमार, शिवकुमार धीमान, सुनील, सविता गुप्ता, लक्ष्मी गर्ग, साक्षी शर्मा, सुधा शर्मा, प्रीति शर्मा सोमदत्त शर्मा, विकास गुप्ता व अनुज शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें