फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शवों के अंतिम संस्कार का उठाया था बीड़ा अजय ने

विज्ञापन
विज्ञापन
शवों के अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया था अजय ने
विज्ञापन

शामली। प्रसिद्ध भजन गायब अजय पाठक ने लावारिस शवों की दुर्गति देख उनके अंतिम संस्कार का बीड़ा उठाया था।
अजय पाठक समाजसेवा के क्षेत्र में कई काम करते थे। उन्होंने लावारिस शवों के अंतिम संस्कार के लिए शहर में अंतिम यात्रा सेवा ट्रस्ट बनाया था। उनके के साथी अजय संगल ने बताया कि अजय पाठक एक अंतिम यात्रा शव वाहन भी लगाने की योजना बना रहे थे। ट्रस्ट से जुुड़े सदस्यों को जैसे ही इस घटना का पता चला एक के बाद एक उनके निवास पर पहुंचने शुरू हो गए। हर कोई उनकी इस समाज सेवी भावना के बारे में जानकारी दे रहा था।
महिला आयोग की उपाध्यक्ष भी पहुंची
शामली। शहर में आईं राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सुषमा सिंह भी घटनास्थल पर पहुंची और अधिकारियों से जानकारी लीं। उन्होंने घटना पर दुख जताया और अधिकारियों को हत्यारोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईजी बोले, हर बिंदु पर हो रहा काम
शामली। सहारनपुर रेंज के डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। उन्होंने पूरे घटनाक्रम के बारे में पता किया और एसपी को दिशा निर्देश दिए । डीआईजी ने बताया कि पुलिस इस घटना के हर बिंदु पर काम कर रही है। परिजनों से भी बात की जा रही है। सर्विलांस ओर पुलिस टीमों को लगाया गया है। अगवा बच्चे का पता लगाया जा रहा है। फिलहाल प्रथम दृष्टया ये घटना रंजिशन लग रही है, लेकिन काम हर बिंदु पर हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें