फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shamli News: एसआईआर के पहले दिन मतदाताओं को उपलब्ध कराए गणना प्रपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शामली। मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत बूथ लेबल ऑफिसर (बीएलओ) ने मतदाताओं के घर पहुंचकर उन्हें गणना प्रपत्र उपलब्ध कराने शुरू कर दिए हैं। पहले दिन वे नई और पुरानी मतदाता सूची में ही उलझे रहे। एक बीएलओ मुश्किल से सात से आठ मतदाताओं के गणना प्रपत्रों को ही पूर्ण करा पाया।
विज्ञापन

मतदाताओं के फोटो और दस्तावेज इकट्ठा करने में उन्हें पसीने छूट गए। मंगलवार से शुरू हुए एसआईआर में बीएलओ मतदाताओं के घरों पर पहुंचने शुरू हो गए हैं। पहला दिन मतदाताओं को जानकारी देने में बीता। जिन लोगों को प्रपत्र उपलब्ध कराए गए, उन्हें भरवाने और नई तथा पुरानी सूची से मिलान करने में बीएलओ उलझे रहे। एडीएम सतेंद्र कुमार का कहना है कि सभी बीएलओ को निर्देश दिए गए हैं कि लापरवाही नहीं बरतें। लोगों को जागरूक भी करें
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें