फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्य में लापरवाही पर अहमदगढ़ चौकी प्रभारी निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कार्य में लापरवाही पर अहमदगढ़ चौकी प्रभारी निलंबित
विज्ञापन

झिंझाना। पुलिस चौकी अहमदगढ़ के प्रभारी चौकी प्रभारी को निलंबित कर दिया।
मेरठ-करनाल हाईवे स्थित गांव अहमदगढ़ पुलिस चौकी से पांच सौ मीटर दूरी पर स्थित ढाबे के सामान को कुछ लोगों ने जबरदस्ती सड़क पर फेंककर अपना कब्जा कर लिया था। ढाबा मालिक पप्पू ने इस मामले की शिकायत पुलिस चौकी पर की थी। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। इसके बाद पीड़ित ने इस मामले की शिकायत एसपी विनीत जायसवाल से की थी। एसपी ने इस मामले की जांच एसपी विनीत जायसवाल ने झिंझाना थाना प्रभारी को सौंपी थी। थाना प्रभारी ने मामले की जांच कर रिपोर्ट एसपी को सौंपी थी। एसपी ने जांच रिपोर्ट के आधार पर चौकी प्रभारी अहमदगढ़ विजय त्यागी को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। थाना प्रभारी सुशील कुमार दुबे ने बताया कि एसपी शामली ने अहमदगढ़ चौकी प्रभारी विजय त्यागी को कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें