कैराना में खाद की दुकानों पर सैंपल भरते अधिकारी
- फोटो : SHAMLI
कैराना। नकली खाद यूरिया की शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कृषि विभाग के अधिकारियों ने तहसीलदार के साथ मिलकर दुकानों पर छापा मारा। इस दौरान तीन नमूने लेकर प्रयोग शाला भेज दिए हैं। शुक्रवार को जिला कृषि अधिकारी डॉ. हरिशंकर चौधरी व तहसीलदार रनबीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने चौक बाजार स्थित कीट नाशक और खाद की दुकान पर दो नमूने लिया। टीम ने ऊंचागांव स्थित इफ्को सेंटर से भी दो नमूने भरकर प्रयोग शाला भेज दिए। गया। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि ऊंचागांव व कैराना के चौक बाजार में दो दुकानों से दो नमूने डीएपी, एक नमूना यूरिया व एक नमूने पोटाश का लिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।