फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-कृषि कानून नई किसान क्रांति लाएगा .- कैबिनेट मंत्री सुरेशराणा- सांसद प्रदीपचौधरी ने की कृषि कानून की वकालत

विज्ञापन
बाबरी क्षेत्र के गांव करौदा हाथी में नवर्निमित शवहाह ग्रह लोकापर्ण करते गन्नामंत्री सुरेश राणा - फोटो : SHAMLI
विज्ञापन
कृषि कानून नई किसान क्रांति लाएगा
विज्ञापन

शामली। क्षेत्र के हाथी करौंदा गांव में आयोजित सभा में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, कैैराना सांसद प्रदीप चौधरी ने कृषि कानून की पुरजोर वकालत करते हुए कहा कि कृषि कानून नई किसान क्रांति लाएगा . शनिवार को थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के हाथी करौंदा गांव में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने 25 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले शवदाह गृह का शिलान्यास किया। इस मौके पर आयोजित सभा में सुरेश राणा ने कृषि कानून का समर्थन करते हुए कहा कि कृषि कानून से कांग्रेस व अन्य विपक्षी दल पूरी तरह बौखला गए हैं, वो नहीं चाहते हैं कि किसानों का भला हो। गांव का किसान बड़े शहरों की मंडियों व अन्य क्षेत्रों में अपनी फसलों को लेकर जाए। उन्होंने कृषि कानून की वकालत करते हुए कहा कि कृषि कानून से किसानों को बहुत लाभ होगा। मंत्री ने यह भी साफ किया कि जब व्यापारी मंडियों में अपनी फसलों को लेकर जाते थे, लेकिन अब भाव के लिए अब व्यापारी किसानों के खेतों तक पहुंचेंगे, जिससे किसानों को फसल के दाम भी ज्यादा मिलेंगे। इस मौके पर कैराना के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश में 70 सालों तक राज किया है, वो किसानों में भ्रम की स्थिति पैदा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देश में चौधरी चरण सिंह के सपनों को काम को पूरा कर रहे हैं। कृषि कानून लागू होने से किसानों की आमदनी में तो वृद्धि होगी, किसानों के लिए देश के बड़े बाजार खुलेंगे। अब किसान पूरी तरह आत्मनिर्भर होकर अपनी फसलों को बेच सकेगा। सभा की अध्यक्षता सांसद प्रदीप चौधरी ने की और संचालन अनुज राणा ने किया। इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष हरबीर मलिक, जिलाध्यक्ष सतेंद्र तोमर, डॉक्टर रामजीलाल कश्यप, बाबा राजबीर सिंह, जयदेव प्रमुख, सरबीर प्रधान, अनंगपाल प्रधान, मनोज राणा, रोहित विश्वकर्मा, ऋषिपाल फौजी, विशेष सरोहा, पवन चौधरी, रविंद्र सिंह, रीनू सरोहा, अनिल प्रधान, छत्रपाल कश्यप, सुभाष प्रधान, जसबीर सिंह, बिजेंद्र मलिक मौजूद रहे। जलालपुर गांव में आयोजित सभा में मुकेश शर्मा, रामपाल शर्मा, रामफ़ल शर्मा, मास्टर राजेश शर्मा, राजवीर सिंह सेवाराम, भगवत प्रसाद मौजूद रहे। गोष्ठी का संचालन उमेश प्रधान व अध्यक्षता संजीव शर्मा ने की। थानाभवन विधानसभा क्षेत्र के इस दौरान सांसद प्रदीप चौधरी, ग्राम प्रधान सरबीर सिंह, हरबीर मलिक आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें