यूपीपीएससी में प्रदेश में 180 वी रैंक हासिल करने वाला कैराना का आरिफ अय्यूब
- फोटो : SHAMLI
आरिफ बने मेकेनिकल इंजीनियर
शामली, कैराना। मोहल्ला दरबार खुर्द पानीपत रोड निवासी आरिफ अय्यूब ने उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 180 वीं रैंक हासिल की।
यूपीपीएससी की परीक्षा पास करने वाले आरिफ ने बताया कि उन्हें उत्तर प्रदेश के सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग में मेकेनिकल इंजीनियरिंग के पद पर जनपद सहारनपुर में नियुक्ति मिली है। उसने बताया कि उसकी प्रारंभिक शिक्षा कैराना के एजीएम पब्लिक स्कूल में हुई। 2008 में हाईस्कूल में एसएन पब्लिक स्कूल टॉप किया था। 2010 में इंटर में पीसीएम स्ट्रीम से 75 प्रतिशत अंक हासिल कर पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना में विशेष स्थान प्राप्त किया था। 2013 में गांधी पालीटेक्निक कॉलेज मुजफ्फरनगर में मेकेनिकल ब्रांच में 83 प्रतिशत अंक हासिल कर ब्रांच टॉप किया था। इसके बाद श्रीराम ग्रुप ऑफ कॉलेज मुजफ्फरनगर में लगभग चार वर्ष तक शिक्षण कार्य किया। इसी दौरान आईआईटी रुड़की को केंद्र में रखते हुए 7.2 सीजीपीए के साथ बीटेक की पढ़ाई पूरी की। आरिफ ने बताया कि उसकी इच्छा सिविल सर्विस में जाने की है।