फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बैंकों में फिर रहेगी हड़ताल

Fri, 02 Sep 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
विज्ञापन
शामली ओरिएंंटल बैंक के बाहर प्रदर्शन करते बैंककर्मी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली में अखिल भारतीय बैंक  इंप्लाइज यूनियन के आह्वान पर शुक्रवार को जिले के बैंकों में भी हड़ताल रहेगी। भारतीय स्टेट बैंक में सहयोगी बैंकों का विलय करने के विरोध और अन्य मांगों को लेकर बैंक कर्मियों ने ओरिएंटल बैक ऑफ कामर्स के बाहर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर दो बजे यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल सिंह राठी के नेतृत्व में जिला मुख्यालय के सभी बैंक कर्मी हनुमान रोड पर ओरिएंटल  बैंक ऑफ कामर्स के बाहर इकट्ठे हुए। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार भारतीय स्टेट बैंक में सहयोगी बैंकों का जबरदस्ती विलय करने और सहयोगी बैंक कर्मचारियों के बिना सहमति के कार्यप्रणाली में बदलाव कर रही है।

उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार कर्मचारियों का शोषण करने पर तुली है, मृतक आश्रितों के नियम द्विपक्षीय समझौते का पालन नहीं कर रही है। कामगार विरोधी श्रम सुधारों, जन विरोधी बैंकिंग सुधारो के विरुद्ध दो सितंबर को बैक कर्मी हड़ताल मे शामिल रहेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान सुनील कुमार, अरुण मित्तल, प्रमोद कुमार, हरपाल मलिक, मनोहर सिंह, निशांत तोमर, विजेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, नरेश कुमार, प्रशांत, संजय जैन मौजूद रहे।  यूपी बैंक इंप्लाइज यूनियन के सचिव इंद्रपाल सिंह राठी ने बताया कि शुक्रवार को जिले की 108 बैंक शाखाओं में हड़ताल रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें